Skip to main content

आज मंडी में गेहूं बेच सकते हैं किसान

जो किसान मौजूदा गेहूं के सीजन में सरकारी खरीद बंद होने पर अपनी गेहूं की फसल को मंडी में बेचने से वंचित रह गए थे, उन किसानों के लिए सरकार ने मंगलवार 26 मई को एक दिन की सरकारी खरीद के दौरान अपनी गेहूं की फसल बेचने का मौका दिया है।

मार्केट कमेटी रादौर मेें ऐसे किसानों की उनके आढ़तियों के माध्यम से सूची बनाई गई है जिससे किसान अपनी बची हुई गेहूं की फसल को मंगलवार को मंडियों में बेच सकें। यह मार्केट कमेटी के सचिव जयसिंह बरहेड़ी ने बताया कि 18 मई को गेहूं की खरीद को सरकार ने मंडियों में बंद कर दिया था।

इस दौरान काफी किसान गेहूं की खरीद से वंचित रह गए थे। अब 26 मई को सरकार ने एक दिन के लिए गेहूं की सरकारी खरीद को खोला है जिसे लेकर 35 किसानों ने रादौर अनाजमंडी में अपनी बची हुई गेहूं की फसल को बेचने के लिए सूची में नाम दर्ज करवाया है। सभी किसानों को मोबाइल पर संदेश भेज दिया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3c2R7yK

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...