Skip to main content

पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जेल भेजे

गांव देवीगढ़ पूनिया में रविवार देर रात को आईटीआई के दो छात्रों द्वारा मिलकर अपने दोस्त व घर के पड़ोसी दीपक की गंडासियों के वार से हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने आरोपी मोहित व रामनिवास को मंगलवार को अदालत में पेश किया। यहां से अदालत ने दोनों को जेल भेज दिया। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल की गई दोनों गंडासियां बरामद की जा चुकी हैं।

बता दें कि शहर के नजदीक स्थित गांव देवीगढ़ पूनिया में दो दोस्तों ने मिलकर घर के पड़ोस में रहने वाले 21 वर्षीय युवक दीपक की गंडासियों से काट कर हत्या कर दी थी। पुलिस पूछताछ में सामने आया था कि मोहित व रामनिवास ने दीपक को रविवार रात को फोन कर घर से गांव के बाहर बुलाया था व गंडासियों से हमला कर उसे मार दिया था। आरोपितों ने कहा था कि दीपक गर्लफ्रेंड को परेशान करता था व उनकी मां पर कमेंट भी कसता था। ऐसे में उसे समझाने के लिए बुलाया था लेकिन समझाईशउसने मानीं नहीं तो उस पर गंडासी से हमला कर मार दिया। मामले के संबंध में पुलिस ने मृतक दीपक के चाचा अशोक के ब्यान पर मोहित व रामनिवास के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2X45Ncz

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...