Skip to main content

कंटेनमेंट जोन का होगा पुनर्निर्धारण, 3 गलियों तक सिमट सकता है जोन

कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद कंटेनमेंट जोन घोषित इलाके का पुनर्निर्धारण किया जाएगा। कंटेनमेंट जोन घोषित इलाके वार्ड आठ में विधायक विनोद भयाना और एसडीएम डॉ. जितेंद्र अहलावत ने व्यवस्था का जायजा लिया। दोनों के आने की जानकारी मिलने पर लोग मौके पर इकट्ठे हो गए। लोगों ने कारोबार और दिनचर्या में आ रही दिक्कतों का हवाला दिया। लोगों की बातें सुनने के बाद एसडीएम ने रिपोर्ट बनाकर डीसी को भेज दी।

स्पष्ट संकेत हैं कि मंगलवार से कंटेनमेंट जोन का पुनर्निर्धारण हो जाएगा। पूरा जोन तीन से चार गलियों तक सिमट कर रह जाएगा। सेठी चौक पर कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन ने वार्ड आठ को कंटेनमेंट जोन बनाया। साथ लगते हिस्से को बफर जोन घोषित किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zxZUvc

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...