Skip to main content

संस्था के प्रधान बोले, जो भी दोषी होगा उसे संस्था से किया जाएगा बाहर

क्षेत्र के एक शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाले छात्र ने शिक्षक पर आराेप लगाया था इसी मामले काे लेकर संस्था के प्रधान ने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी होगा संस्था उसे किसी भी सूरत में संस्था में नहीं रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी यह पुलिस जांच का विषय है।

पुलिस जांच में जो भी दोषी पाया जाता है उसका संस्था की ओर से किसी प्रकार का कोई पक्ष नहीं लिया जाएगा। गौरतलब रहे कि क्षेत्र की एक संस्था में पढ़ने वाले नाबालिग छात्र ने पुलिस को शिकायत देकर संस्था के एक अध्यापक पर डरा धमका कर कुकर्म करने आरोप लगाया था। इसके साथ ही पीड़ित छात्र की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अध्यापक पर मामले को दबाने की धमकी देने के मामले में संस्था के कुछ टीचर्स व कुछ अन्य के खिलाफ भी केस दर्ज करवाया था। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित छात्र ने बताया था कि वह पिछले 3 साल से उक्त संस्था में पढ़ रहा था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TDagB7

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...