Skip to main content

अब हरियाणा के लंबे रूटों पर दौड़ेंगी 150 मिनी बसें

हरियाणा राज्य परिवहन ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए बड़ा कदम उठाया है। अब प्रदेश के लंबे रूटों पर भी मिनी बसें चलेंगी। कोविड-19 में विभिन्न विभागों को दी गई 150 मिनी बसें वापस मंगा ली गई हैं। इन बसों के बदले में बड़ी बसें भेजी जाएंगी। अब मिनी बसों को पहले सेनीटाइज किया जाएगा। इसके बाद इन्हें उन रूटों पर रवाना किया जाएगा, जहां यात्रियों की संख्या 10 से 12 के बीच होगी। क्योंकि कम तेल खर्च आएगा और यात्रियों के लिए भी सफर सुगम रहेगा।
गौरतलब है कि मिनी बसों को हाल ही में हरियाणा सरकार ने खरीदा है। इन्हें पहली बार ही सवारियों के लिए रूटों पर दौड़ाया जाएगा। अब तक ये कोरोना के कार्य में जुटे योद्धाओं जैसे स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिस कर्मियों व अर्बल लोकल बॉडी के कर्मियों के लिए लगी हुई थी। तीनों विभागों को बड़ी बसें दे दी गई हैं, ताकि किसी तरह की दिक्कत न हो। बड़ी बसों में फिलहाल 30 सवारी ही बैठेंगी, जबकि मिनी बसों में12 से 16 सवारी सफर कर सकेंगी।
हर बस में होगा प्लास्टिक कैबिन : हरियाणा राज्य परिवहन ने निर्णय लिया है कि लॉकडाउन के दौरान व बाद में भी रोडवेज की सभी करीब 4100 बसों में प्लास्टिक शीट से चालक व परिचालक के लिए अलग कैबिन बनाया जाएगा, ताकि यात्रियों के संपर्क में दोनों कर्मचारी न आएं। इससे यात्रियों को बसों की आवाजाही में भी किसी तरह का अवरोध नहीं होगा। यही नहीं थर्मल स्कैनिंग और मास्क व सेनीटाइजेशन की प्रक्रिया को फिलहाल जारी रखा जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2LWJu22

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...