Skip to main content

दिल्ली से लौटे परिवार ने कहा: नहीं लिए सैंपल, एसएमओ बोले- कल आए ही नहीं

दिल्ली से लौटे एक परिवार ने कहा है कि वे नागरिक अस्पताल के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन उनके सैंपल नहीं लिए जा रहे। जमालपुर शेखां निवासी बिंद्र सिंह ने कहा कि उसकी सास की मृत्यु होने पर उसकी पत्नी व बच्चा 13 मार्च को दिल्ली के पहाडग़ंज एरिया में गए थे। उसने बताया कि वे 22 मई को वहां से वापस लौटे हैं तथा 23 मई को उन्होंने नागरिक अस्पताल में आकर कोरोना जांच के लिए सैंपल लेने का आग्रह किया। जिस पर उन्हें कहा गया कि रविवार व सोमवार की छुट्टी है इसलिए मंगलवार को आ जाना। उसने कहा कि आज जब वह मंगलवार को यहां आए तो उन्हें कहा गया कि अब उनकी जांच कल होगी। जिससे उन्हें परेशानी हो रही है।

एसएमओ डॉ. एचएस सागु ने कहा कि रविवार को तो सैंपल लिए नहीं जाते लेकिन सोमवार को 17 लोगों के सैंपल लिए गए हैं लेकिन वे नहीं आए। मंगलवार को सैंपल वाली मोबाइल वैन नहीं आई जिस कारण उनके सैंपल नहीं लिए जा सके। इसलिए उन्हें बुधवार को बुलाया गया है।

3155 की हेल्थ स्क्रीनिंग व 20 सैंपल लिए : हेल्थ इंस्पेक्टर सतपाल ने बताया कि विभाग की 17 टीमों ने डॉ. लवप्रीत के नेतृत्व में सतपाल व सज्जन आदि ने मंगलवार को कंटेनमेंट जोन व बफर जोन में 589 घरों में 3155 लोगों की हेल्थ स्क्रीनिंग की गई। उन्होंने बताया कि इस दौरान 13 घरों में 23 लोगों को क्वारेंटाइन किया गया तथा 20 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।

भट्टूकलां| क्षेत्र में विभिन्न राज्यों से आए 11 लोगों के मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सैंपलिंग का कार्य डॉ. मनू राठी की टीम ने किया। यहां महाराष्ट्र, झारखंड व राजस्थान में काम कर रहे 11 लोग अपने घर वापस लौटे है। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आए इन लोगों को क्वारेंटाइन किया गया है। भट्टूमंडी के कंटेनमेंट जोन व बफर जोन में स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार स्क्रीनिंग कर रही है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की 10 टीमों ने 270 घरों के 1340 लोगों की स्क्रीनिंग की। टीम द्वारा कोविड-19 सबंधी लक्षण जैसे बुखार, खांसी, सांस लेने में तकलीफ के बारे में लोगों से जानकारी प्राप्त की जा रही है।

28 दिनों तक की जाएगी हेल्थ स्क्रीनिंग
^कंटेनमेंट व बफर जोन में 4 जून तक स्वास्थ्य विभाग की टीमें लोगों की स्क्रीनिंग का काम करेगी।'' - डॉ. सुरेंद्र, नोडल अधिकारी कंटेनमेंट जोन भट्टूमंडी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
The family returned from Delhi: No sample, SMO said - Did not come yesterday


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zBL72C

Popular posts from this blog

प्रशासन ने कर्णलेक पर लगाया नाका, देर रात किसानों ने डाला समानाबाहू में पड़ाव, करनाल से कुरुक्षेत्र तक लगा जाम

26 व 27 नवंबर को किसानों के प्रस्तावित दिल्ली चलो आंदोलन को लेकर जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। हाईवे से लेकर विभिन्न सड़कों पर फोर्स तैनात कर दी गई है और नाके लगा दिए गए हैं। देर शाम अचानक किसानों के पहुंचने की सूचना से प्रशासन को अपनी व्यवस्था में कई परिवर्तन करना पड़ा। करनाल से कुरुक्षेत्र तक जाम लग गया। सर्विस लाइन और जीटी रोड पर वाहन फंसे रहे। देर रात को किसानों ने समानाबाहू में पड़ाव डाला। वहीं पर कुरुक्षेत्र के गुरुद्वारा साहिब से उनके लिए लंगर आया। परिवर्तित व्यवस्था के अनुसार प्रशासन ने कर्णलेक पर नाका लगाया है। वहां पत्थर के बैरिकेड्स और बजरी भरे ट्रक खड़े कर दिए हैं। सर्विस लेन पर भी बैरिकेडिंग की गई है। इस ओर आने वाले ट्रैफिक को इंद्री और लाडवा से निकाला जा रहा है। निगदू और तरावड़ी के गांवों से भी ट्रैफिक को निकाला गया। करनाल निर्मल कुटिया चौक से लेकर नीलोखेड़ी तक जीटी रोड पर जाम जैसी स्थिति रही। सर्विस लेन पर जगह-जगह रास्तों पर पुलिस की डयूटी लगाई गई है। देर शाम आंदोलन जा रहे किसानों ने पिपली गांव में रात रुकने के बजाय करनाल में रुकने का फैसला किया। किसानों को रोकने के ल...

घटिया क्वालिटी का चावल मंगवाने वाले राइस मिलर को सात दिन बाद भी नहीं पकड़ पाई पुलिस

रत्तक रोड स्थित बांके बिहारी धर्मकांटे पर 21 नवंबर को सीएम फ्लाइंग और फूड सप्लाई की टीम द्वारा यूपी और बिहार से आए घटिया क्वालिटी के चावल के दो ट्राले पकड़े गए थे। इस मामले में 7 दिन बीतने के बाद भी पुलिस बिहार से चावल मंगवाने वाले बीजी ओवरसीज के मालिक पंकज गर्ग और करनाल के आढ़ती को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि पुलिस मामले में हर पहलू पर जांच करने की बात कह रही है। पुलिस द्वारा दोनों मुख्य अ‌ारोपियों की गिरफ्तारी न करना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है। वहीं पुलिस बिहार से चावल लाने वाले ट्राला चालक शहरयान वासी गाजियाबाद को कोर्ट में पेश कर जेल भेज चुकी है। जबकि करनाल की दुकान नंबर 118 के मालिक द्वारा फर्जी कागजात तैयार करके असंध के बीजी ओवरसीज राइस मिल उपलाना में चावल भेजा गया था। लेकिन चावल भेजने वाला करनाल निवासी आढ़ती व मिल का मालिक पंकज गर्ग दोनों पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। फिर भी पुलिस की कार्रवाई ढीली चल रही है। बिहार से आए चावल के ट्राले के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया हुआ है। पुलिस मामले की हर एंगल...