Skip to main content

राेस्टर तोड़कर दुकानें खाेल रहे कई दुकानदार, एसडीएम से की शिकायत

रोस्टर सिस्टम को तोड़कर दुकानें खोलने वाले दुकानदारों के खिलाफ बुधवार को मोबाइल व इलेक्ट्रिक शाॅप के दुकानदारों का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम सुरेंद्र बैनीवाल से मिला। दुकानदारों ने एसडीएम से रोस्टर तोड़कर दुकानें खोलने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने शहर पुलिस को इस मामले में कार्रवाई की हिदायत दी है।

दुकानदार राजीव कुमार, रिंकू, वरुण, विक्की, सुरेश, पंकज कुमार ने कहा कि शहर में काफी दुकानदार रोस्टर सिस्टम को तोड़कर दुकानें खोलकर बैठे रहते हैं। कुछ दुकानदार दुकानों के बाहर बैठ जाते है व ग्राहकों को सामान बेच रहे है। मामले की शिकायत की तो कार्रवाई नहीं की गई। वे दुकानें खोलते है तो पुलिस व नगर पालिका चालान काट देती है। कहा कि या तो अन्य दुकानें भी बंद करवाई जाए या फिर उन्हें भी दुकानें खोलने की अनुमति दी जाए। ऐसे ही अन्य दुकानों के दुकानदार दुकानें खोलकर रखते है। प्रशासन रोस्टर सिस्टम को सही ढंग से लागू करे। मामले की शिकायत डीसी से भी की गई व दुकानदार एसडीएम से मिले। एसडीएम ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Many shopkeepers breaking rasters and eating shops, complaining to SDM


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3c6AkL1