Skip to main content

बाइक के दस्तावेज मांगने पर एक युवक ने पत्थर उठाकर हेड कांस्टेबल की ठोढ़ी पर मारा

बाहर क्वार्टर चौकी एरिया स्थित स्वागत काॅलोनी नहर के पास बाइक सवार तीन युवकों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। एक हेड कांस्टेबल पर पत्थर फेंककर मारा जिससे ठोढ़ी पर चोट लग गई। शोर-शराबा होने पर आरोपी बाइक छोड़कर भाग गए। घायल पुलिस कर्मी को अस्पताल में दाखिल करवाया।
वहीं, 2 नामजद सहित 6-7 आरोपियों के खिलाफ धारा-186, 188, 332, 353, 34 के तहत केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार ईएसआई रामकुमार ने बताया कि 12 क्वार्टर चौकी में बतौर जनरल ड्यूटी पर तैनात हूं। 24 मई की रात करीब सवा 9 बजे एचसी अमित, एसपीओ सत्यवान, एएसआई रामनिवास के साथ वाहन चेकिंग के लिए स्वागत काॅलोनी नहर के पास गया था।
तब एक बाइक आती दिखी। उस पर तीन युवक सवार थे। इन्हें रोककर दस्तावेज दिखाने के लिए कहा था। उन्होंने अपने तीन-चार और साथियों को बुला लिया। कागजात दिखाने से मना करते हुए मारपीट करने लगे। उन्होंने रोकने का प्रयास किया मगर नहीं माने। तभी एक युवक ने पत्थर उठाकर एचसी अमित की ओर फेंककर मारा जोकि उसकी ठोढ़ी में जा लगा। फिर सभी युवकों ने मिलकर पथराव
कर दिया।
ऐसे में शोर-शराबा होने पर आरोपी युवक वहां से भाग गए मगर अपनी बाइक छोड़कर चले गए। इन आरोपियों में ढाणी श्यामलाल वासी राहुल और बब्लू शामिल हैं। इन्होंने लॉक डाउन की उल्लंघना करते हुए सरकारी ड्यूटी में बाधा पहुंचाकर पुलिस कर्मियों से मारपीट करके पथराव किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3elv1sC

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...