Skip to main content

राजधानी एक्सप्रेस में फौजी के हाथ पर चाकू से वार करके मोबाइल फोन लूटा

नई दिल्ली स्टेशन से जम्मू के उधमपुर के लिए गुरुवार रात को राजधानी एक्सप्रेस में सवार हुए फौजी का सदर रेलवे स्टेशन के पास आउटर पर बदमाश से सामना हो गया। बोगी के गेट पर खड़े फौजी के हाथ से बदमाश ने मोबाइल छीनने का प्रयास किया। फौजी ने बदमाश को पकड़ लिया। गुत्थम-गुत्था में दोनों गिर पड़े। बदमाश ने चाकू से फौजी के हाथ पर वार कर दिया और मोबाइल लूटकर भाग गया। घायल हुए फौजी के इलाज के लिए ट्रेन को पानीपत स्टेशन पर रुकवाया गया। पानीपत के सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया। हाथ में 9 टांके आए। शुक्रवार को वापस दिल्ली के लिए रवाना किया गया।

बी-8 कोच में, रात 9 बजे वारदात, 9 टांके आए हाथ पर।
घटना गुरुवार रात 9 बजे की है। केरल के जिला कोलम में रहने वाले संदीप सेना में सिपाही के पद पर तैनात हैं। उनकी पोस्टिंग जम्मू एंड कश्मीर के उधमपुर में है। वह छुट्‌टी पर घर गए हुए थे। गुरुवार को वापस ड्यूटी पर जाने के लिए वह नई दिल्ली स्टेशन से राजधानी एक्सप्रेस में सवार हो गए। कोच बी-8 में थे। सिग्नल न मिल पाने के कारण ट्रेन सदर स्टेशन पर पास धीमी हुई। वह गेट पर खड़े थे। संदीप ने बताया कि तभी एक बदमाश ने उनके हाथ में लगे मोबाइल पर झपट्‌टा मार दिया लेकिन वह मोबाइल नहीं छीन सका। मौका पाकर उन्होंने बदमाश को पकड़ लिया। इस दौरान बदमाश ने खुद को छुड़ाने का प्रयास किया। इसके चलते वह बदमाश को लेकर प्लेटफार्म पर गिर पड़े। तभी बदमाश ने चाकू निकाल लिया और हाथ पर वार कर दिया। बदमाश मोबाइल लेकर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया।

10 मिनट स्टॉपेज के बाद रवाना की गई राजधानी

एसएस धीरज कपूर ने बताया कि रात करीब 10:30 बजे ट्रेन पानीपत स्टेशन पर पहुंची। राजधानी का यहां स्टॉपेज नहीं था लेकिन इमरजेंसी में रोका गया। फौजी को सिविल अस्पताल भेजा गया। 10 मिनट रोकने के बाद ट्रेन को जम्मू के लिए रवाना कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
In Rajdhani Express, mobile phone was looted after stabbing a soldier's hand.


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Xd7rJ6

Popular posts from this blog

कच्चे क्वार्टर बाजार के बीच से गुजर रहे हैं बिजली के तार, हादसा आगजनी में 1999 में 48 लोगों की हुई थी मौत

शहर का सबसे व्यस्त व भीड़ वाले बाजार कच्चे क्वार्टर के बीच से बिजली के तार गुजर रहे हैं। केबल न होने से हवा चलने पर यह तार आपस में टकरा जाते हैं। जिससे चिंगारी निकलती है। ऐसे में यहां आगजनी होने का खतरा बना रहता है। व्यापारियों व दुकानदारों ने कहा कि इस समस्या के समाधान के लिए कई बार मांग कर चुके हैं। लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो पाया है। जबकि यहां एक बार बड़ी अनहोनी हो चुकी है। 1999 में आगजनी होने पर 48 लाेगों की हुई थी मौत कच्चे क्वार्टर में नवंबर, 1999 में बड़ी आगजनी की घटना हुई थी। आगजनी घटना शार्ट-सर्किट के कारण हुई थी। आग में 48 लोगों की जान गई थी। वहीं सौ से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। एक ही दुकान के अंदर दर्जनों लोगों की जान गंवाई थी। कच्चे क्वार्टर बाजार में 1999 के बाद भीड़ करीब 10 गुणों बढ़ गई है। हर दिन यहां हजारों लोग खरीददारी के लिए पहुंच रहे हैं। ऐसे में यहां दुकानों के स्टाल पर लटकते तारों से हादसा होने का अंदेशा है। यहां दिन के समय भी पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा इस क्षेत्र में अतिक्रमण लगातार बढ़ रहा है। जबकि नगर निगम पर इस पर कंट्रोल नहीं है। यहां दिन में पैदल...

2 दिन से एमएसपी पर पीआर धान की नहीं हुई खरीद, सरकारी रिकॉर्ड में 17500 क्विंटल मंडियों में अटका

सरकार और राइस मिलर्स की लड़ाई में किसान पिस रहा है। पीआर धान की सरकारी खरीद कागजों में रविवार से शुरू हो चुकी है लेकिन पूरे जिले में किसी भी मंडी में एक दाने की खरीद अब तक नहीं हुई। मार्केट कमेटी के रिकॉर्ड अनुसार ही 17500 क्विंटल पीआर धान मंडियों में पहुंच चुका है। हालांकि धान इससे कहीं ज्यादा मात्रा में मंडियों में पड़ा है। सोमवार सुबह नई अनाज मंडी में एमएसपी पर धान की खरीद शुरू न होने पर किसानों ने मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर धरना शुरू किया। उसके बाद एसडीएम संजय कुमार किसानों के बीच पहुंचे और उन्हें एमएसपी पर खरीद का आश्वासन दिया। किसानों ने एसडीएम से दो टूक कहा कि वे पहले ही दुखी हैं और अब उन्हें और परेशान नहीं किया जाए। एक दिन का अल्टीमेटम देते हुए किसान बलजीत किच्छाना, गुरनाम सिंह डोहर, फूल सिंह नरड़, संजय ग्योंग, होशियार गिल व राममेहर गिल प्यौदा, तेजिंद्र सिंह अरनौली ने कहा कि अगर सोमवार सायं तक एम एसपी पर खरीद शुरू नहीं हुई तो मंगलवार से किसान कार्यालय के बाहर धरना देंगे और आंदोलन करने को मजबूर होंगे। किसानों को एक-एक क्विंटल धान लाने के मैसेज पर एसडीएम बोले-गलती सुधारी ज...