Skip to main content

जिले में एक और कोरोना पॉजिटिव से टोटल केस 12, अब तक 7 मरीज हो चुके ठीक, रतिया दोबारा से संक्रमित क्षेत्र में शामिल

23 मार्च से लॉकडाउन घोषणा के बाद से अब तक जिले में 12 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें 6 लोग कोरोना हॉट स्पॉट एरिया महाराष्ट्र व 5 दिल्ली से रिलेटिड हैं व एक राजस्थान के आगरा से रिलेटिड है। पॉजिटिव मरीजों में से तीन पुरूष व 9 महिलाएं शामिल हैं। ज्यादातर लोग दिल्ली व महाराष्ट्र से आए हैं। हालांकि 12 में से 7 लोग ठीक भी हो चुके हैं। ज्यादातर दूसरी रिपोर्ट में ही निगेटिव मिले।


टोहाना में तीन केस : दो महिलाएं, एक लड़की
टोहाना एरिया में तीन कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इनमें दो महिलाएं हैं। एक युवती है। शहर के हरपाल चौक में एक महिला पॉजिटिव मिली, यह आगरा से आई थी। हालांकि शुक्रवार को इस महिला की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिससे शहर के लोगों को राहत मिली है वहीं गुरुवार रात को ही दिल्ली से हिसार तक रोडवेज बस में आई मां-बेटी पॉजिटिव मिली हैं। नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. एचएस सागु ने बताया कि उसकी एक बार और जांच की जाएगी यदि वह रिपोर्ट निगेटिव आई तो उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज से रिलीव कर दिया जाएगा।

रतिया क्षेत्र में 6 केस

रतिया एरिया में अब तक 6 केस पॉजिटिव मिल चुके हैं। इनमें से पांच को अग्रोहा मेडिकल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। रतिया कोरोना मुक्त हुआ था लेकिन अहरवां के पास ढाणी की महिला पॉजिटिव मिली जो दिल्ली से बस में हिसार तक आई थी।

भट्‌टूकलां क्षेत्र में दो केस

भट्‌टूकलां में अब तक दो केस मिले हैं। इनमें एक युवती जो दिल्ली से घर आई थी व जांडवाला बागड़ में युवक पॉजिटिव मिला था। जो जमातियों के संपर्क में आया था। हालांकि यह दोनों कुछ ही दिनों में ठीक होकर घर आ गए थे।

भूना एरिया में एक केस

बोस्ती में महिला कोरोना पॉजिटिव मिल चुकी है। यह महिला अपने रिश्तेदारों के साथ मुंबई से आई थी। इस महिला के साथ-साथ उकलाना के रहने वाले उसके भांजा-भांजी भी पॉजिटिव मिले थे।

फतेहाबाद के लिए राहत

अब तक जिले के टोहाना, रतिया, भूना व भट्‌टू एरिया में कोरोना पॉजिटिव केस मिल चुके हैं। मुख्य तौर पर फतेहाबाद शहर व इसके साथ लगता ग्रामीण एरिया अभी तक कोरोना से बचा हुआ है। लेकिन अब यहां के लोगों को संभल कर चलने की जरूरत है।

अहरवां की 20 वर्षीय महिला पॉजिटिव

गांव अहरवां की रुडीवाली निवासी 20 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली है। महिला ने बीती 25 मई को नागरिक अस्पताल में सैंपलिंग करवाई थी। गुरुवार को जारी रिपोर्ट में महिला कोरोना पॉजिटिव मिली। महिला को गांव से अग्रोहा मेडिकल में भेज दिया गया। विभाग ने गांव में लोगों के स्वास्थ्य की जांच शुरु कर दी। रतिया को रात को ही कोरोना मुक्त घोषित किया गया था। दोपहर को फिर से एक नया केस आने पर रतिया कोरोना क्षेत्र में शामिल हो गया है। अब तक यहां कुल 6 लोग पॉजिटिव मिल चुके है जिसमें 5 लोगों के ठीक होने पर उन्हें डिस्चार्ज किया जा चुका है।
जानिए... ये है हिस्ट्री
महिला अहरवां की रुड़ीवाली ढाणी की रहने वाली है। दिल्ली में उसका मायका है। वह टोहाना के गांव चंदड़ के लोगों के साथ ही बीती 25 मई को दिल्ली से हरियाणा रोडवेज बस में हिसार तक आई। हिसार से चंदड़ के लोग अपने वाहन से टोहाना चले गये जबकि महिला निजी वाहन में फतेहाबाद होते हुए गांव आई। उसके साथ आए दो लोगों की रिर्पोट पॉजिटिव आई है। महिला ने 26 मई को नागरिक अस्पताल में अपनी कोरोना जांच के लिए सैपलिंग करवाई। सैपलिंग के बाद वह गांव आ गई।

उसे विभाग ने 14 दिन के लिए घर में ही क्वारेंटाइन कर दिया। गुरुवार को महिला की रिपोर्ट जारी की गई। जिसमें वह पॉजिटिव आई। महिला को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अग्रोहा मेडिकल भेज दिया। पता चलने पर स्वास्थ विभाग की टीम ने आसपास की हिस्टरी जुटाने का काम शुरु कर दिया। पता किया जा रहा है कि महिला के घर-घर कौन-कौन लोग आए और वह किन-किन लोगों से मिली। महिला को गांव तक छोड़ने वाले चालक का भी सैंपल
लिया जाएगा।

17 लोगों के सैम्पल लिए
यह महिला दिल्ली से हिसार तक रोडवेज बस आई थी। वहां से उसका पति बाइक पर गांव लाया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद महिला के पति, स्वास्थ्य कर्मियों समेत 17 लोगों के सैम्पल लिए गए है। जोकि महिला के सम्पर्क में आए हैं।

‘महिला पॉजिटिव मिली’

डिप्टी सीएमओ डा. हनुमान ने बताया कि अहवां की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला को घर से अग्रोहा के आईसोलशन वार्ड में भर्ती किया गया है। उसके संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल
लिये जाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Total 12 cases from another corona positive in the district, so far 7 patients have been cured, Ratia included in the re-infected area


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3dg7TM4

Popular posts from this blog

प्रशासन ने कर्णलेक पर लगाया नाका, देर रात किसानों ने डाला समानाबाहू में पड़ाव, करनाल से कुरुक्षेत्र तक लगा जाम

26 व 27 नवंबर को किसानों के प्रस्तावित दिल्ली चलो आंदोलन को लेकर जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। हाईवे से लेकर विभिन्न सड़कों पर फोर्स तैनात कर दी गई है और नाके लगा दिए गए हैं। देर शाम अचानक किसानों के पहुंचने की सूचना से प्रशासन को अपनी व्यवस्था में कई परिवर्तन करना पड़ा। करनाल से कुरुक्षेत्र तक जाम लग गया। सर्विस लाइन और जीटी रोड पर वाहन फंसे रहे। देर रात को किसानों ने समानाबाहू में पड़ाव डाला। वहीं पर कुरुक्षेत्र के गुरुद्वारा साहिब से उनके लिए लंगर आया। परिवर्तित व्यवस्था के अनुसार प्रशासन ने कर्णलेक पर नाका लगाया है। वहां पत्थर के बैरिकेड्स और बजरी भरे ट्रक खड़े कर दिए हैं। सर्विस लेन पर भी बैरिकेडिंग की गई है। इस ओर आने वाले ट्रैफिक को इंद्री और लाडवा से निकाला जा रहा है। निगदू और तरावड़ी के गांवों से भी ट्रैफिक को निकाला गया। करनाल निर्मल कुटिया चौक से लेकर नीलोखेड़ी तक जीटी रोड पर जाम जैसी स्थिति रही। सर्विस लेन पर जगह-जगह रास्तों पर पुलिस की डयूटी लगाई गई है। देर शाम आंदोलन जा रहे किसानों ने पिपली गांव में रात रुकने के बजाय करनाल में रुकने का फैसला किया। किसानों को रोकने के ल...

घटिया क्वालिटी का चावल मंगवाने वाले राइस मिलर को सात दिन बाद भी नहीं पकड़ पाई पुलिस

रत्तक रोड स्थित बांके बिहारी धर्मकांटे पर 21 नवंबर को सीएम फ्लाइंग और फूड सप्लाई की टीम द्वारा यूपी और बिहार से आए घटिया क्वालिटी के चावल के दो ट्राले पकड़े गए थे। इस मामले में 7 दिन बीतने के बाद भी पुलिस बिहार से चावल मंगवाने वाले बीजी ओवरसीज के मालिक पंकज गर्ग और करनाल के आढ़ती को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि पुलिस मामले में हर पहलू पर जांच करने की बात कह रही है। पुलिस द्वारा दोनों मुख्य अ‌ारोपियों की गिरफ्तारी न करना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है। वहीं पुलिस बिहार से चावल लाने वाले ट्राला चालक शहरयान वासी गाजियाबाद को कोर्ट में पेश कर जेल भेज चुकी है। जबकि करनाल की दुकान नंबर 118 के मालिक द्वारा फर्जी कागजात तैयार करके असंध के बीजी ओवरसीज राइस मिल उपलाना में चावल भेजा गया था। लेकिन चावल भेजने वाला करनाल निवासी आढ़ती व मिल का मालिक पंकज गर्ग दोनों पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। फिर भी पुलिस की कार्रवाई ढीली चल रही है। बिहार से आए चावल के ट्राले के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया हुआ है। पुलिस मामले की हर एंगल...