Skip to main content

सिरसा में होगा कोरोना टेस्ट, एक घंटे में आएंगी दो रिपोर्ट

अब सिविल अस्पताल सिरसा में ही कोरोना का टेस्ट हो पाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने सिरसा अस्पताल को कोरोना टेस्ट करने के लिए पोर्टेबल मशीन देने का फैसला लिया है। इस मशीन की सहायता से अब एक घंटे में 2 सैंपल की रिपोर्ट निकाली जा सकेगी। इमरजेंसी वाले मरीजों की जांच के लिए सैंपल हिसार या रोहतक भेजने की जरूरत नहीं होगी। मशीन गुरुवार को सिरसा पहुंच जाएगी।कोरोना अब समाज में पैर पसार चुका है और सोशल स्प्रेड होने के कारण केस भी बढ़ने लगे हैं। नया केस मिलते ही उनके संपर्क में आने वालाें के भी सैंपल लेकर जांच शुरू करनी पड़ती है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने सिरसा में कोरोना जांच के लिए नई मशीन भेजने का फैसला किया है। सिविल सर्जन ने मशीन लेकर आने के लिए साधन भी भेज दिया है। गुरुवार को मशीन सिरसा पहुंच जाएगी। हालांकि छोटी पोर्टेबल मशीन होने के कारण इसकी केपेसिटी कम होगी और एक घंटे में केवल 2 सैंपल की रिपोर्ट आ पाएगी। अच्छी बात ये है कि अब एक दिन में 40 से ज्यादा सैंपल की जांच सिरसा अस्पताल में ही हो पाएगी।

सिविल अस्पताल प्रशासन ने शुरू की तैयारियां
कोरोना के लिए सैंपल की जांच करने के लिए लैब में खास सावधानियां रखनी पड़ती है। इसलिए विभाग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है। मशीन छोटी है और एक घंटे में केवल दो सैंपल की रिपोर्ट निकाली जा सकेगी। इसलिए अस्पताल प्रशासन इस मशीन को दो से तीन शिफ्ट में काम करने के लिए कर्मचारियों का शैड्यूल बनाएगा। लैब तैयार करना शुरू कर दिया गया है। मशीन सिरसा आते ही चालू कर दिया जाएगा। विशेष ट्रेनिंग भी टेक्नीशियन को दिलानी पड़ेगी।

अब तक 1793 की हो चुकी जांच
कोरोना महामारी फैलने के बाद अब तक जिला भर से 1793 लोगों की जांच हो चुकी है। इनमें से 11 लोग पॉजिटिव आ चुकी है जबकि 1612 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। बुधवार को 148 नये लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। अब 160 लोगों की रिपोर्ट पेंडिंग है। इसके अलावा बणी गांव में पॉजिटिव मिले प्रभु के संपर्क में आने वाले 122 लोगों की रिपोर्ट भी पेंडिंग है। इस समय सिविल अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में 25 को दाखिल किया गया है।

हां, हमें मशीन मिल जाएगी
^हमने कोरोना जांच के लिए मशीन की डिमांड भेजी थी। इसे स्वीकार कर लिया गया है। अब हमें पोर्टेबल मशीन मिल जाएगी। मशीन गुरुवार को सिरसा पहुंच जाएगी। इससे जांच की राह आसान होगी।'' -डॉ. सुरेंद्र नैन, सिविल सर्जन, सिरसा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2yHCUcY

Popular posts from this blog

प्रशासन ने कर्णलेक पर लगाया नाका, देर रात किसानों ने डाला समानाबाहू में पड़ाव, करनाल से कुरुक्षेत्र तक लगा जाम

26 व 27 नवंबर को किसानों के प्रस्तावित दिल्ली चलो आंदोलन को लेकर जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। हाईवे से लेकर विभिन्न सड़कों पर फोर्स तैनात कर दी गई है और नाके लगा दिए गए हैं। देर शाम अचानक किसानों के पहुंचने की सूचना से प्रशासन को अपनी व्यवस्था में कई परिवर्तन करना पड़ा। करनाल से कुरुक्षेत्र तक जाम लग गया। सर्विस लाइन और जीटी रोड पर वाहन फंसे रहे। देर रात को किसानों ने समानाबाहू में पड़ाव डाला। वहीं पर कुरुक्षेत्र के गुरुद्वारा साहिब से उनके लिए लंगर आया। परिवर्तित व्यवस्था के अनुसार प्रशासन ने कर्णलेक पर नाका लगाया है। वहां पत्थर के बैरिकेड्स और बजरी भरे ट्रक खड़े कर दिए हैं। सर्विस लेन पर भी बैरिकेडिंग की गई है। इस ओर आने वाले ट्रैफिक को इंद्री और लाडवा से निकाला जा रहा है। निगदू और तरावड़ी के गांवों से भी ट्रैफिक को निकाला गया। करनाल निर्मल कुटिया चौक से लेकर नीलोखेड़ी तक जीटी रोड पर जाम जैसी स्थिति रही। सर्विस लेन पर जगह-जगह रास्तों पर पुलिस की डयूटी लगाई गई है। देर शाम आंदोलन जा रहे किसानों ने पिपली गांव में रात रुकने के बजाय करनाल में रुकने का फैसला किया। किसानों को रोकने के ल...

घटिया क्वालिटी का चावल मंगवाने वाले राइस मिलर को सात दिन बाद भी नहीं पकड़ पाई पुलिस

रत्तक रोड स्थित बांके बिहारी धर्मकांटे पर 21 नवंबर को सीएम फ्लाइंग और फूड सप्लाई की टीम द्वारा यूपी और बिहार से आए घटिया क्वालिटी के चावल के दो ट्राले पकड़े गए थे। इस मामले में 7 दिन बीतने के बाद भी पुलिस बिहार से चावल मंगवाने वाले बीजी ओवरसीज के मालिक पंकज गर्ग और करनाल के आढ़ती को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि पुलिस मामले में हर पहलू पर जांच करने की बात कह रही है। पुलिस द्वारा दोनों मुख्य अ‌ारोपियों की गिरफ्तारी न करना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है। वहीं पुलिस बिहार से चावल लाने वाले ट्राला चालक शहरयान वासी गाजियाबाद को कोर्ट में पेश कर जेल भेज चुकी है। जबकि करनाल की दुकान नंबर 118 के मालिक द्वारा फर्जी कागजात तैयार करके असंध के बीजी ओवरसीज राइस मिल उपलाना में चावल भेजा गया था। लेकिन चावल भेजने वाला करनाल निवासी आढ़ती व मिल का मालिक पंकज गर्ग दोनों पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। फिर भी पुलिस की कार्रवाई ढीली चल रही है। बिहार से आए चावल के ट्राले के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया हुआ है। पुलिस मामले की हर एंगल...