Skip to main content

विधायक विज ने कमिश्नर व पब्लिक हेल्थ अधिकारियाें काे दिखाई काॅलाेनी की हालत

शहरी विधायक प्रमाेद विज ने कमिश्नर ओम प्रकाश, पब्लिक हेल्थ की सीवर शाखा के एक्सईएन रूपेश कुमार समेत अधिकारियाें काे साथ लेकर आदर्श नगर व वीवर्स काॅलाेनी में फैली गंदगी व गंदे की पानी की समस्या से पैदा हाे रहे हालात दिखाए। विज ने विशेष रूप से कहा कि वीवर्स काॅलाेनी में लंबे समय से चली आ रही गंदे पानी की निकासी की समस्या के स्थाई समाधान के निर्देश दिए। विधायक विज ने कहा कि यह समय संकट का है। ऐसे में जनता काे सरकार व जिला प्रशासन से बहुत सहयाेग की उम्मीद है।
विज शनिवार की सुबह ही सरकारी अमले के साथ आदर्श नगर पहुंच गए। विधायक काे देख लाेगाें ने हैरानी के साथ खुशी भी जताई। विज के साथ नगर निगम कमिश्नर ओम प्रकाश, एसई महिपाल, एक्सईएन रूपेश कुमार व एसडीओ भूपेंद्र सिंह भी साथ रहे। साथ ही वीवर्स काॅलोनी में गंदे पानी के निकासी की समस्या काे भी देखा।

समस्या जटिल हाेने से माैके पर बुलाए अधिकारी
विज ने कहा कि वीवर्स काॅलाेनी में गंदे पानी की समस्या लाॅक डाउन से पहले से चली आ रही है। इस जटिल समस्या के समाधान काे नगर निगम कमिश्नर व इंजीनियरिंग विंग के अधिकारियों काे मौके पर बुला स्थाई समाधान के रास्ते तलाश किए। इस दाैरान ढाबा, हलवाई व बेकरी एसोसिएशन दुकानों का समय बढ़वाने में मदद करने पर विधायक विज काे सम्मानित किया। इस अवसर पर पार्षद अश्वनी, सुनील सोनी, पवन लाकड़ा, राजेश वर्मा, संदीप धनखड़, अनुराग जैन, प्रदीप मनुजा, पवन गोयल, हरीचंद नारंग, देवेंद्र छोकरा व अशोक कैलाशी माैजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
MLA Vij showed the condition of the Commissioner and public health officials


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MeJ5Z8

Popular posts from this blog

प्रशासन ने कर्णलेक पर लगाया नाका, देर रात किसानों ने डाला समानाबाहू में पड़ाव, करनाल से कुरुक्षेत्र तक लगा जाम

26 व 27 नवंबर को किसानों के प्रस्तावित दिल्ली चलो आंदोलन को लेकर जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। हाईवे से लेकर विभिन्न सड़कों पर फोर्स तैनात कर दी गई है और नाके लगा दिए गए हैं। देर शाम अचानक किसानों के पहुंचने की सूचना से प्रशासन को अपनी व्यवस्था में कई परिवर्तन करना पड़ा। करनाल से कुरुक्षेत्र तक जाम लग गया। सर्विस लाइन और जीटी रोड पर वाहन फंसे रहे। देर रात को किसानों ने समानाबाहू में पड़ाव डाला। वहीं पर कुरुक्षेत्र के गुरुद्वारा साहिब से उनके लिए लंगर आया। परिवर्तित व्यवस्था के अनुसार प्रशासन ने कर्णलेक पर नाका लगाया है। वहां पत्थर के बैरिकेड्स और बजरी भरे ट्रक खड़े कर दिए हैं। सर्विस लेन पर भी बैरिकेडिंग की गई है। इस ओर आने वाले ट्रैफिक को इंद्री और लाडवा से निकाला जा रहा है। निगदू और तरावड़ी के गांवों से भी ट्रैफिक को निकाला गया। करनाल निर्मल कुटिया चौक से लेकर नीलोखेड़ी तक जीटी रोड पर जाम जैसी स्थिति रही। सर्विस लेन पर जगह-जगह रास्तों पर पुलिस की डयूटी लगाई गई है। देर शाम आंदोलन जा रहे किसानों ने पिपली गांव में रात रुकने के बजाय करनाल में रुकने का फैसला किया। किसानों को रोकने के ल...

घटिया क्वालिटी का चावल मंगवाने वाले राइस मिलर को सात दिन बाद भी नहीं पकड़ पाई पुलिस

रत्तक रोड स्थित बांके बिहारी धर्मकांटे पर 21 नवंबर को सीएम फ्लाइंग और फूड सप्लाई की टीम द्वारा यूपी और बिहार से आए घटिया क्वालिटी के चावल के दो ट्राले पकड़े गए थे। इस मामले में 7 दिन बीतने के बाद भी पुलिस बिहार से चावल मंगवाने वाले बीजी ओवरसीज के मालिक पंकज गर्ग और करनाल के आढ़ती को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि पुलिस मामले में हर पहलू पर जांच करने की बात कह रही है। पुलिस द्वारा दोनों मुख्य अ‌ारोपियों की गिरफ्तारी न करना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है। वहीं पुलिस बिहार से चावल लाने वाले ट्राला चालक शहरयान वासी गाजियाबाद को कोर्ट में पेश कर जेल भेज चुकी है। जबकि करनाल की दुकान नंबर 118 के मालिक द्वारा फर्जी कागजात तैयार करके असंध के बीजी ओवरसीज राइस मिल उपलाना में चावल भेजा गया था। लेकिन चावल भेजने वाला करनाल निवासी आढ़ती व मिल का मालिक पंकज गर्ग दोनों पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। फिर भी पुलिस की कार्रवाई ढीली चल रही है। बिहार से आए चावल के ट्राले के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया हुआ है। पुलिस मामले की हर एंगल...