Skip to main content

बरसाती सीजन में सड़कें जलमग्न न हों, इसके लिए सीवर व्यवस्था बेहतर करें : विज

शहरी विधायक प्रमाेद विज ने कहा कि बरसाती सीजन में सड़कें जलमग्न नहीं हाेनी चाहिए। इसके लिए शहर की सीवर व्यवस्था पूरी तरह से बेहतर हाे जानी चाहिए। साथ ही पेयजल सप्लाई वाली पाइप लाइन भी कहीं से लीकेज है ताे उसकी भी मरम्मत हाेनी चाहिए।


उन्होंने यह बातें शुक्रवार काे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जन स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में कही। बैठक में मेयर अवनीत कौर भी शामिल हुई। इस दाैरान विशेष रूप से पेयजल व्यवस्था सुचारू करने व पुराने शहर की सीवर व्यवस्था को बेहतर करने बारे कार्य योजना पर चर्चा की गई। विधायक ने अधिकारियों को कहा कि पेयजल सिस्टम व पुराने शहर के सीवर बहुत बेहतर हाेने चाहिए। बरसात के दिनों में जलभराव की घटनाएं बिल्कुल नहीं हाेनी चाहिए। विज ने कहा कि शहर में कहीं पर भी अगर पानी सप्लाई या सीवर की पाइप लीकेज या जर्जर हैं ताे उसे बदलकर नई डाली जाए। यह काम जितनी जल्दी हाे सकते, उतनी ही जल्दी किया जाए।

सरकार की उपलब्धियों पर भी चर्चा
इससे पूर्व भाजपा के प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य, मंडल अध्यक्ष, प्रकोष्ठ व मोर्चा अध्यक्षों के साथ जिला वीडियो काॅन्फ्रेंस भी हुई। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल का पहला वर्ष समापन होने चर्चा की गई। साथ ही जन सेवा कार्यों के लिए लक्ष्य निर्धारित किए गए। इसमें सांसद संजय भाटिया, पानीपत जिला प्रभारी अजय गौड़, विधायक महिपाल ढांडा, मेयर अवनीत कौर, सत्यवान शेरा व डॉ. अर्चना गुप्ता शामिल हुई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में विधायक प्रमोद विज शहर की पेयजल सप्लाई व सीवर को लेकर अधिकारियों से चर्चा करते हुए।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2zBBNMu

Popular posts from this blog

घटिया क्वालिटी का चावल मंगवाने वाले राइस मिलर को सात दिन बाद भी नहीं पकड़ पाई पुलिस

रत्तक रोड स्थित बांके बिहारी धर्मकांटे पर 21 नवंबर को सीएम फ्लाइंग और फूड सप्लाई की टीम द्वारा यूपी और बिहार से आए घटिया क्वालिटी के चावल के दो ट्राले पकड़े गए थे। इस मामले में 7 दिन बीतने के बाद भी पुलिस बिहार से चावल मंगवाने वाले बीजी ओवरसीज के मालिक पंकज गर्ग और करनाल के आढ़ती को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि पुलिस मामले में हर पहलू पर जांच करने की बात कह रही है। पुलिस द्वारा दोनों मुख्य अ‌ारोपियों की गिरफ्तारी न करना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है। वहीं पुलिस बिहार से चावल लाने वाले ट्राला चालक शहरयान वासी गाजियाबाद को कोर्ट में पेश कर जेल भेज चुकी है। जबकि करनाल की दुकान नंबर 118 के मालिक द्वारा फर्जी कागजात तैयार करके असंध के बीजी ओवरसीज राइस मिल उपलाना में चावल भेजा गया था। लेकिन चावल भेजने वाला करनाल निवासी आढ़ती व मिल का मालिक पंकज गर्ग दोनों पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। फिर भी पुलिस की कार्रवाई ढीली चल रही है। बिहार से आए चावल के ट्राले के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया हुआ है। पुलिस मामले की हर एंगल...

प्रशासन ने कर्णलेक पर लगाया नाका, देर रात किसानों ने डाला समानाबाहू में पड़ाव, करनाल से कुरुक्षेत्र तक लगा जाम

26 व 27 नवंबर को किसानों के प्रस्तावित दिल्ली चलो आंदोलन को लेकर जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। हाईवे से लेकर विभिन्न सड़कों पर फोर्स तैनात कर दी गई है और नाके लगा दिए गए हैं। देर शाम अचानक किसानों के पहुंचने की सूचना से प्रशासन को अपनी व्यवस्था में कई परिवर्तन करना पड़ा। करनाल से कुरुक्षेत्र तक जाम लग गया। सर्विस लाइन और जीटी रोड पर वाहन फंसे रहे। देर रात को किसानों ने समानाबाहू में पड़ाव डाला। वहीं पर कुरुक्षेत्र के गुरुद्वारा साहिब से उनके लिए लंगर आया। परिवर्तित व्यवस्था के अनुसार प्रशासन ने कर्णलेक पर नाका लगाया है। वहां पत्थर के बैरिकेड्स और बजरी भरे ट्रक खड़े कर दिए हैं। सर्विस लेन पर भी बैरिकेडिंग की गई है। इस ओर आने वाले ट्रैफिक को इंद्री और लाडवा से निकाला जा रहा है। निगदू और तरावड़ी के गांवों से भी ट्रैफिक को निकाला गया। करनाल निर्मल कुटिया चौक से लेकर नीलोखेड़ी तक जीटी रोड पर जाम जैसी स्थिति रही। सर्विस लेन पर जगह-जगह रास्तों पर पुलिस की डयूटी लगाई गई है। देर शाम आंदोलन जा रहे किसानों ने पिपली गांव में रात रुकने के बजाय करनाल में रुकने का फैसला किया। किसानों को रोकने के ल...