Skip to main content

सोमवार को चार नए पॉजिटिव भर्ती, 28 हुई मरीजों की संख्या, 31 लोग आइसोलेशन वार्ड में उपचाराधीन

महाराजा अग्रसेन मेडिकल कॉलेज के नोडल अधिकारी एवं आपातकालीन के विभागाध्यक्ष डॉक्टर राजीव चौहान ने बताया कि सोमवार को कोविड-19 हॉस्पिटल के आइसोलेशन विभाग में भाई-बहन सहित नए पॉजीटिव मरीज भर्ती हुए। जिससे पॉजिटिव मरीजों की संख्या 28 हो गई। दो लोगों की निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद दड़ाैली वासी युवक को डिस्चार्ज कर दिया जबकि दूसरे निगेटिव महिला को मंगलवार सुबह डिस्चार्जकिया जाएगा।
दड़ाैली निवासी युवक को डिस्चार्ज करने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस ली है। नोडल अधिकारी डॉ. राजीव चौहान ने बताया कि मेडिकल के डीएमएस डॉ शमशेर मलिक, संदीप राणा सीएमओ डॉ. राकेश शर्मा, डाॅ. कमल पाल, डाॅ. राकेश वत्स के नेतृत्व में कोविड-19 के चिकित्सक टीम मरीजों के उपचार में लगी हुई है। रविवार को आइसोलेशन में 26 पॉजिटिव मरीजों सहित 28 लोग भर्ती थे। जिनमें से 2 लोगों की निगेटिव रिपोर्ट आ गई। इसके साथ ही 24 पॉजिटिव मरीज रह गए थे, लेकिन सोमवार को उकलाना से भाई-बहन, एक हिसार से, एक फतेहाबाद से नए चार मरीज आ गए।

जिसके साथ ही आइसोलेशन विभाग में 31 लोग भर्ती हो गए। मेडिकल के सीएमओ डॉ. कमल पाल ने बताया कि चार पॉजिटिव मरीजों सहित 21 लोगों के सैंपल भेजे गए हैं। जिनकी रिपोर्ट मंगलवार को आ जाएगी और उन्हें निगेटिव रिपोर्ट आने के बाद डिस्चार्ज किया जाएगा। अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को 26 लोग जांच के लिए आए। जिनमें से 4 पॉजिटिव मरीजों को आइसोलेशन में भर्ती किया गया। बाकी 22 लोगों को जांच के बाद क्वारेंटाइन होम भेज दिया गया है। इसके अलावा 60 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3d1V5c5

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...