Skip to main content

बरसाती नाले से नहीं काटे साै से ज्यादा सीवर कनेक्शन, सफाई के लिए कल की डेडलाइन, एयरफोर्स स्टेशन के पास नाला अब भी ब्लॉक

25 मई से शुरू हुए नौतपा में पड़ रही भीषण गर्मी से शुक्रवार की शाम को हुई तेज बरसात ने निजात दिला दी। जिला के ऐलनाबाद, रानियां और सिरसा में जमकर मेघा बरसे और 23 एमएम बरसात रिकार्ड की गई। बरसात से शहर में जलभराव हो गया। शहर के निचले इलाके पानी से भर गए। करीब पांच घंटे बाद पानी की निकासी हो पाई। तेज बरसात के कारण दिन का अधिकतम तापमान भी 45 डिग्री से 9 डिग्री गिरकर 36 डिग्री पहुंच गया।

इसके अलावा न्यूनतम तापमान में भी 5 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई। जिससे रात को ठंडी बयार चली। लोगों ने ठंडे मौसम का पूरा आनंद लिया। अब तक भीषण गर्मी से तन बदन झुलसा हुआ था। लू के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे थे। बीमार होने भी शुरू हो गए थे। इसके अलावा बिजली की खपत भी बढ़ गई थी। नौतपा में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण सिरसा में रेड अलर्ट जारी था। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शनिवार और रविवार को भी बरसात हो सकती है। अगले दो तीन दिन गर्मी से अब राहत मिलने की पूरी संभावना है। यहां बता दें कि बुधवार की शाम से मौसम बदला था। तेज आंधी के साथ रात को हल्की बरसात हुई थी।

ऐलनाबाद में पूरे दिन रहे बादल, शाम को 4 बजे बरसात हुई

पिछले एक सप्ताह से निरंतर आग उगल रहे सूर्य देव के कारण गर्मी झेल रहे ऐलनाबाद शहर के लोगों ने शुक्रवार को हुई बारिश से राहत ली है। नौतपा के पांचवे दिन शुक्रवार सांय करीब 4 बजे हुई बारिश से मौसम खुशगवार हो गया। उपमंडल प्रशासन के अनुसार 22 एमएम बारिश दर्ज की गई। अतिरिक्त अनाज मंडी में शैड से बाहर आढतियों की दुकानों के आगे पड़ी गेहूं एक बार फिर बारिश में भीग गई।

उठान नहीं होने से मंडियों में हजारों क्विंटल गेहूं भीगा

अभी अनाज मंडियों में गेहूं की खरीद का कार्य चल रहा है। उठान धीमा होने के कारण अभी भी मंडियों में बाहर खुले में गेहूं पड़ा है। रानियां, ऐलनाबाद और सिरसा की मंडियों में हजारों क्विंटल गेहूं से भरे बैग पड़े थे। वे एक बार फिर भीग गए।

ओलों से खराब फसल की गिरदावरी के दिए जाएंगे निर्देश

शुक्रवार देर शाम रानियां में तेज हवाओं के साथ बरसात हुई । जहां बरसात होने से गर्मी से निजात मिली है वहीं ओलावृष्टि होने की वजह से किसानों की नरमे की फसल को भी नुकसान हुआ है। रानियां के कानूनगो महेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर शाम 15 एमएम बरसात दर्ज की गई है ओलावृष्टि से खराब होगी किसानों की फसलों के लिए उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद स्पेशल गिरदावरी के आदेश दिए जाएंगे।

15 वर्ष पहले 6 करोड़ से बना बरसाती नाला पड़ा है बेकार

शहर के हिसार रोड और डबवाली रोड पर करीब 15 वर्ष पूर्व 6 करोड़ रुपये की लागत से बरसाती नाले का निर्माण किया गया था। हर वर्ष बरसाती सीजन से पहले इस नाले की सफाई करवानी हाेती है ताकि बरसात के समय सड़कों पर पानी न ठहरे। लेकिन इस वर्ष अभी तक भी पीडब्ल्यूडी विभाग इस बरसाती नाले की सफाई नहीं करवाया पाया है। इसलिए डीसी ने इसके सफाई के निर्देश दिए हैं और 31 मई तक की डेडलाइन भी जारी की है।

बरसाती नाले में ये हैं खामियां

  • कई लोगों ने गैरकानूनी तरीके से सीवरेज कनेक्शन भी कर लिए हैं। इस वजह से इस नाले में रोजाना सीवरेज का पानी भी समाने लगा है।
  • कुल मिलाकर यह बरसाती नाला सीवरेज का बड़ा नाला बन कर रह गया।
  • बरसाती नाला तो बना दिया लेकिन नाले से पानी निकासी का प्रबंध ही नहीं किया।
  • एयरफोर्स स्टेशन के पास नाला बंद कर दिया गया है जहां से पानी आगे जाने का कोई प्रबंध नहीं है।

शहर के इन इलाकों में हुआ जलभराव

  • बस स्टैंड, हिसार रोड।
  • अंबेडकर चौक, परशुराम चौक।
  • बेगू रोड, एमसी कॉलोनी।
  • खैरपुर, बरनाला रोड।
  • सूरतगढ़िया बाजार, नोहरिया बाजार।
  • शिव चौक, जनता भवन रोड।
  • बरनाला रोड, बाल भवन के पास।
  • पुरानी कचहरी रोड।
  • अग्रसैन कॉलोनी

कहां कितनी हुई बरसात

  • सिरसा 23mm
  • ओटू 15mm
  • पंजूआना 09mm
  • ऐलनाबाद 22mm


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रानियां में 15 एमएम बरसात के बाद तालाब जैसी दिखीं सड़कें।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZRhC7F

Popular posts from this blog

प्रशासन ने कर्णलेक पर लगाया नाका, देर रात किसानों ने डाला समानाबाहू में पड़ाव, करनाल से कुरुक्षेत्र तक लगा जाम

26 व 27 नवंबर को किसानों के प्रस्तावित दिल्ली चलो आंदोलन को लेकर जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। हाईवे से लेकर विभिन्न सड़कों पर फोर्स तैनात कर दी गई है और नाके लगा दिए गए हैं। देर शाम अचानक किसानों के पहुंचने की सूचना से प्रशासन को अपनी व्यवस्था में कई परिवर्तन करना पड़ा। करनाल से कुरुक्षेत्र तक जाम लग गया। सर्विस लाइन और जीटी रोड पर वाहन फंसे रहे। देर रात को किसानों ने समानाबाहू में पड़ाव डाला। वहीं पर कुरुक्षेत्र के गुरुद्वारा साहिब से उनके लिए लंगर आया। परिवर्तित व्यवस्था के अनुसार प्रशासन ने कर्णलेक पर नाका लगाया है। वहां पत्थर के बैरिकेड्स और बजरी भरे ट्रक खड़े कर दिए हैं। सर्विस लेन पर भी बैरिकेडिंग की गई है। इस ओर आने वाले ट्रैफिक को इंद्री और लाडवा से निकाला जा रहा है। निगदू और तरावड़ी के गांवों से भी ट्रैफिक को निकाला गया। करनाल निर्मल कुटिया चौक से लेकर नीलोखेड़ी तक जीटी रोड पर जाम जैसी स्थिति रही। सर्विस लेन पर जगह-जगह रास्तों पर पुलिस की डयूटी लगाई गई है। देर शाम आंदोलन जा रहे किसानों ने पिपली गांव में रात रुकने के बजाय करनाल में रुकने का फैसला किया। किसानों को रोकने के ल...

घटिया क्वालिटी का चावल मंगवाने वाले राइस मिलर को सात दिन बाद भी नहीं पकड़ पाई पुलिस

रत्तक रोड स्थित बांके बिहारी धर्मकांटे पर 21 नवंबर को सीएम फ्लाइंग और फूड सप्लाई की टीम द्वारा यूपी और बिहार से आए घटिया क्वालिटी के चावल के दो ट्राले पकड़े गए थे। इस मामले में 7 दिन बीतने के बाद भी पुलिस बिहार से चावल मंगवाने वाले बीजी ओवरसीज के मालिक पंकज गर्ग और करनाल के आढ़ती को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि पुलिस मामले में हर पहलू पर जांच करने की बात कह रही है। पुलिस द्वारा दोनों मुख्य अ‌ारोपियों की गिरफ्तारी न करना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है। वहीं पुलिस बिहार से चावल लाने वाले ट्राला चालक शहरयान वासी गाजियाबाद को कोर्ट में पेश कर जेल भेज चुकी है। जबकि करनाल की दुकान नंबर 118 के मालिक द्वारा फर्जी कागजात तैयार करके असंध के बीजी ओवरसीज राइस मिल उपलाना में चावल भेजा गया था। लेकिन चावल भेजने वाला करनाल निवासी आढ़ती व मिल का मालिक पंकज गर्ग दोनों पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। फिर भी पुलिस की कार्रवाई ढीली चल रही है। बिहार से आए चावल के ट्राले के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया हुआ है। पुलिस मामले की हर एंगल...