धान पर पाबंदी के विरोध में कांग्रेस की ओर से बुधवार काे लघु सचिवालय में सांकेतिक धरना दिया गया। इसमें कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा व अखिल भारतीय कांग्रेस के मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला मुख्य तौर पर पहुंचे। एक घंटे के इस धरने के बाद डीसी को ज्ञापन देकर धान पाबंदी के फैसले को वापस लेने की मांग की गई। इस दौरान दोनों नेताओं ने कहा कि हरियाणा की भाजपा- जजपा सरकार प्रदेश के किसानों को पूरी तरह से उजाड़ने पर तुली हुई है।
हरियाणा सरकार द्वारा मेरा पानी-मेरी विरासत योजना के नाम पर धान की फसल को उगाने पर रोक लगाने का तुगलकी फैसला किसानों को बर्बाद करने वाला है। इस मौके पर जिला फतेहाबाद कांग्रेस के कॉर्डिनेटर अरविन्द शर्मा, कांग्रेस महिला अध्यक्ष कृष्णा पूनिया, विधायक शीशपाल केहरवाला, अखिल भारतीय कांग्रेस समिति के राष्ट्रीय मीडिया सचिव विनीत पूनिया, पूर्व मंत्री सुभाष गोयल, सुनील भुना, नरेंद्र मग्घर, सतपाल सिवाच, सुल्तान भट्टू, राजेश गांधी, संदीप चौधरी, होशियारी लाल शर्मा, विनीत कम्बोज आदि मौजूद रहे।
आराेप : सरकार किसानों को पूरी तरह से उजाड़ने पर तुली है
इस दौरान सैलजा ने कहा कि सरकार की पिछले वर्ष लागू की गई, ऐसी ही जल ही जीवन योजना पूरी तरह फ्लॉप साबित हो चुकी है। अगर किसान धान की खेती नहीं करेगा तो वह कैसे अपना गुजारा कर पाएगा। वहीं रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल कैथल जिले के साथ साथ कुरुक्षेत्र, फतेहाबाद व सिरसा जिलों में मेरा पानी मेरी विरासत योजना के नाम पर धान पर रोक लगा यहां के किसानों को उजाड़ने में लगे हुए है और उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला उनकी हर बात का आंख बंद कर समर्थन कर रहे हैं।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TKsmRo