Skip to main content

हरियाणा में 10 साल का रिकॉर्ड टूटा; हिसार 48 डिग्री पर जला, चंडीगढ़ 43.1डिग्री; सीजन का सबसे गर्म दिन

इन दिनों पूरे देश में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। मंगलवार को चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री रहा जाे सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 25.2 रिकॉर्ड किया गया। वहीं हरियाणा में मई महीने में गर्मी ने 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। हिसार का अधिकतम तापमान 48 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पूरा प्रदेश इन दिनों लू की चपेट में है। वहीं, नारनौल में रात का पारा भी 31 डिग्री पहुंच गया।
साथ ही पंजाब में गर्मी का प्रकोप जारी है। मंगलवार को पहली बार अधिकतम पारा 46 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम पारा 25 से 26 डिग्री के बीच रहा। वहीं, लू से राज्य में पहली मौत हो गई। तरनतारन में श्री दरबार साहिब के बाहर बैठे व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। मंगलवार को सबसे गर्म फाजिल्का, बरनाला और मोगा रहे। यहां पारा 46 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया। मैदानों के साथ पहाड़ भी तप रहे हैं। ऊना का तापमान 43 डिग्री रहा। जबकि शिमला में पारा 28 डिग्री को पार कर गया। धर्मशाला 32 डिग्री पर तपा।

राजस्थान का चुरू 50 डिग्री के साथ देश में सबसे गर्म

पूरा उत्तर भारत प्रचंड गर्मी और लू की चपेट में है, लेकिन राजस्थान के चूरू की जमीं पर मंगलवार काे जैसे सूरज खुद उतर आया। लू की लपटाें के बीच यहां दिन का तापमान 50 डिग्री दर्ज किया गया। यह देश ही नहीं, पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा है। पिछले 10 साल में मई के माह में यह दूसरा माैका है, जब सबसे अधिक तापमान रहा। इससे पहले 19 मई 2016 काे 50.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। पाकिस्तान के जेकोकाबाद का तापमान भी चूरू के समान रहा। दिल्ली के पालम में 47.6 डिग्री के साथ 10 साल का रिकाॅर्ड टूट गया। चंडीगढ़ में भी मौसम का सबसे गर्म दिन रहा। जयपुर मौसम विभाग के महानिदेशक शिव गणेश ने बताया कि चूरू में सुबह 8 बजे सूरज आग उगलने लगा था।
गर्मी क्या होती है हमसे पूछो

इन दिनों देशभर में मजदूरों का पलायन जारी है। इतनी तेज धूप में पैदल चलने वालों से बेहतर गर्मी का अंदाजा किसे होगा। ये परिवार भी पैदल घर की ओर निकला हुआ है।

28 मई तक असम, मेघालय में ‘बहुत भारी’ बारिश के आसार

मौसम विभाग ने असम और मेघालय में 26 से 28 मई के बीच बहुत भारी बारिश होने की चेतावनी दी है। विभाग ने कहा कि ज्यादातर स्थानों पर बारिश की संभावना है। वहीं कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने का अनुमान है। आईएमडी के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र की प्रमुख सैथी देवी ने कहा कि दक्षिण-पश्चिम हवाओं के तेज प्रवाह के कारण इन दोनों राज्यों में नमी बहुत बढ़ गई है।

आगे क्या...

भारतीय मौसम विभाग ने पंचकूला, यमुनानगर को छोड़कर पूरे हरियाणा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। अगले 2 दिन लू चलती रहेगी। पश्चिमी विक्षाेभ से 28 को मौसम बदलेगा। इससे 31 मई तक बारिश के आसार हैं। 40-50 किमी की गति से आंधी चलेगी। हवा की दिशा भी बदल जाएगी। दिन-रात का पारा कम होगा। वहीं वीरवार को पंजाब के कुछ जिलों में आंशिक बादल छाएंगे व आंधी के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। ऐसा मौसम 30 मई तक रहने की संभावना है।

कहां कितना अधिकतम पारा

जिला पारा
हिसार 48.0 डिग्री
पानीपत 46.0डिग्री
नारनौल 46.0डिग्री
मोगा 46.0डिग्री
फाजिल्का 46.0डिग्री
फरीदकोट 45.6डिग्री
संगरूर 45.0डिग्री
तरनतारन 45.0डिग्री
बठिंडा 44.9डिग्री
फिरोजपुर 44.0डिग्री
मुक्तसर 44.0 डिग्री
पटियाला 43.6 डिग्री



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
10-year record broken in Haryana; Hisar burnt at 48 degrees, Chandigarh 43.1 degrees; The hottest day of the season


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2TIVEA1

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...