Skip to main content

18 मई काे राजधानी से लौटे कारीगर को कोरोना

जिले में दिल्ली से आने वाला एक और व्यक्ति काेराेना पाॅजिटिव मिला है। अब किशनपुरा क्षेत्र में 54 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित हुआ है। वह 18 मई काे दिल्ली के शाहदरा से किशनपुरा आया था। किराए के मकान में यहां रहता है। 10 दिन बाद लाेगाें काे पता लगा ताे लाेगाें ने हंगामा किया और उसके बाद उसने सिविल अस्पताल में सैंपल कराया। 30 मई काे उसकी रिपाेर्ट पाॅजिटिव मिली है। रिपाेर्ट पाॅजिटिव आते ही उसकाे खानपुर काेविड-19 अस्पताल में रेफर कर दिया है। वहीं उसके साथ में रहने वाले 5 लाेगाें के सैंपल लेकर लैब में भेजे हैं। जिस क्षेत्र में रोगी रहता है वहां कंटेनमेंट प्लान तैयार किया जा रहा है। जिले में अब कोरोना के 61 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 39 लोग कोरोना को हरा चुके हैं। जबकि एक युवती सहित तीन की कोरोना मौत हुई है। अब जिले में कोरोना के 19 एक्टिव ‌केस हैं।

लॉकडाउन-4 में सबसे ज्यादा 12 मामले मिले

दिल्ली से जुड़ा ये 26वां पाॅजिटिव केस है। इसमें 25 केस दिल्ली से आने वाले या उनके लिंक के हैं ताे वहीं एक केस बापाैली का दिल्ली में जाकर पाॅजिटिव मिला है। इन 26 पाॅजिटिव केसाें में 6 महिला है ताे वहीं 20 पुरुष हैं। लाॅकडाउन-4 में सबसे ज्यादा 12 केस दिल्ली वाले पाॅजिटिव मिले हैं। शनिवार काे पाॅजिटिव मिला 54 वर्षीय व्यक्ति किशनपुरा में किराए पर रहता था।

आढ़ती के भतीजे व भाभी का अभी चल रहा इलाज

समालखा के सब्जी मंडी के आढ़ती और उसके 6 साल के बेटे ने काेराेना काे हरा दिया है। आढ़ती 19 मई काे पाॅजिटिव मिला था ताे वहीं उसका बेटा 21 मई काे पाॅजिटिव मिला था। आढ़ती ने 12 दिन में और उसके बेटे ने काेराेना काे 10वें दिन हराया है। वहीं 21 मई काे पाॅजिटिव मिला आढ़ती का भतीजा और भाभी का इलाज अभी चल रहा है।

शनिवार को 109 सैंपल जांच के लिए भेजे गए

डॉ संतलाल वर्मा ने बताया कि शनिवार को स्थानीय किशनपुरा निवासी एक 54 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली है। उसे खानपुर भेज दिया है। वहीं शनिवार काे अाढ़ती अाैर उसके बेटे ने काेराेना काे हराया है। अब तक 4337 सैंपल हाे चुके हैं। वहीं 4097 की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हुई है। शनिवार काे 109 सैंपल भेजे गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36Kf8cR

Popular posts from this blog

प्रशासन ने कर्णलेक पर लगाया नाका, देर रात किसानों ने डाला समानाबाहू में पड़ाव, करनाल से कुरुक्षेत्र तक लगा जाम

26 व 27 नवंबर को किसानों के प्रस्तावित दिल्ली चलो आंदोलन को लेकर जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। हाईवे से लेकर विभिन्न सड़कों पर फोर्स तैनात कर दी गई है और नाके लगा दिए गए हैं। देर शाम अचानक किसानों के पहुंचने की सूचना से प्रशासन को अपनी व्यवस्था में कई परिवर्तन करना पड़ा। करनाल से कुरुक्षेत्र तक जाम लग गया। सर्विस लाइन और जीटी रोड पर वाहन फंसे रहे। देर रात को किसानों ने समानाबाहू में पड़ाव डाला। वहीं पर कुरुक्षेत्र के गुरुद्वारा साहिब से उनके लिए लंगर आया। परिवर्तित व्यवस्था के अनुसार प्रशासन ने कर्णलेक पर नाका लगाया है। वहां पत्थर के बैरिकेड्स और बजरी भरे ट्रक खड़े कर दिए हैं। सर्विस लेन पर भी बैरिकेडिंग की गई है। इस ओर आने वाले ट्रैफिक को इंद्री और लाडवा से निकाला जा रहा है। निगदू और तरावड़ी के गांवों से भी ट्रैफिक को निकाला गया। करनाल निर्मल कुटिया चौक से लेकर नीलोखेड़ी तक जीटी रोड पर जाम जैसी स्थिति रही। सर्विस लेन पर जगह-जगह रास्तों पर पुलिस की डयूटी लगाई गई है। देर शाम आंदोलन जा रहे किसानों ने पिपली गांव में रात रुकने के बजाय करनाल में रुकने का फैसला किया। किसानों को रोकने के ल...

घटिया क्वालिटी का चावल मंगवाने वाले राइस मिलर को सात दिन बाद भी नहीं पकड़ पाई पुलिस

रत्तक रोड स्थित बांके बिहारी धर्मकांटे पर 21 नवंबर को सीएम फ्लाइंग और फूड सप्लाई की टीम द्वारा यूपी और बिहार से आए घटिया क्वालिटी के चावल के दो ट्राले पकड़े गए थे। इस मामले में 7 दिन बीतने के बाद भी पुलिस बिहार से चावल मंगवाने वाले बीजी ओवरसीज के मालिक पंकज गर्ग और करनाल के आढ़ती को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि पुलिस मामले में हर पहलू पर जांच करने की बात कह रही है। पुलिस द्वारा दोनों मुख्य अ‌ारोपियों की गिरफ्तारी न करना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है। वहीं पुलिस बिहार से चावल लाने वाले ट्राला चालक शहरयान वासी गाजियाबाद को कोर्ट में पेश कर जेल भेज चुकी है। जबकि करनाल की दुकान नंबर 118 के मालिक द्वारा फर्जी कागजात तैयार करके असंध के बीजी ओवरसीज राइस मिल उपलाना में चावल भेजा गया था। लेकिन चावल भेजने वाला करनाल निवासी आढ़ती व मिल का मालिक पंकज गर्ग दोनों पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। फिर भी पुलिस की कार्रवाई ढीली चल रही है। बिहार से आए चावल के ट्राले के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया हुआ है। पुलिस मामले की हर एंगल...