Skip to main content

नारनौंद नगर पालिका के एमई के खिलाफ ठेकेदार ने लगाए आरोप, एमई ने नकारे

नगर पालिका द्वारा विकास कार्यों के लिए जारी किए गए टेंडरों पर ठेकेदारों ने आपत्ति जताई है। इन ठेकेदारों का कहना है कि पालिका द्वारा 19 विकास कार्यों के लिए 2.50 करोड़ रुपए के ऑनलाइन आवेदन लिए गए।
उन्होंने अाराेप लगाया कि टेंडरों के लिए एमई ने पैसे मांगे। इनकार करने पर टेंडरों को रद्द कर दिया गया। इसे लेकर ठेकेदार नगर पालिका के एमई रमनदीप के खिलाफ लामबंद हो गए हैं। आसपास के करीब 10 ठेकेदारों ने 1 से 11 मई को टेंडर भरे थे। उसी समय 11 मई को टेंडर कैंसिल कर दिए गए। 13 मई से लेकर 20 मई तक दोबारा से टेंडर मांग लिए गए। ठेकेदारों ने छोटे कार्यकाल में टेंडर दोबारा लगा दिए। एमई ने कुछ अनावश्यक शर्त थोंपते हुए ठेकेदारों के टेंडरों को रद्द कर दिया। जबकि टेंडर आवेदन के लिए 15 दिन का समय ठेकेदारों को आवश्यक देना होता है।

ठेकेदारों का आरोप है कि एमई द्वारा अपने चहेते 2 ठेकेदारों को टेंडर दे दिए गए। उनमें से एक ठेकेदार का लाइसेंस 31 मार्च को कैंसिल हो चुका है। धर्मपाल सिसाय, सुनील कुमार सुलचानी, नरेश कुमार राजथल, नानूराम सैनी नारनौंद, अनूप श्योराण राखी गढ़ी, सुरेंद्र कुमार राखी, अमरजीत लोहान व नरेंद्र गर्ग आदि ठेकेदार मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/36t5iMc

Popular posts from this blog

पड़ोसी राज्यों से पहले वीआईपी ट्रीटमेंट फिर शुरू; विधायकों की गाड़ियों पर लगेगी झंडी

लाल बत्ती हटने के बाद वीआईपी कल्चर से बाहर हुए विधायकों की गाड़ी की अब दूर से पहचान हो सकेगी। जल्द मंत्रियों की तरह अब इन गाड़ियों पर भी झंडी लगेगी। अभी गाड़ी में कौन बैठा है, इसकी जानकारी विधायक की ओर से न दिए जाने तक न तो किसी कर्मचारी-अधिकारी को होती है और न ही आम आदमी को। इसलिए अब एमएलए लिखी झंडी गाड़ी पर लगेगी तो माननीयों को कुछ वीआईपी ट्रीटमेंट शुरुआत में ही मिलने लग जाएगा। इन झंडियों का डिजाइन तैयार हो चुका है। इसे स्पीकर ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि मॉनसून सत्र से पहले विधायकों की गाड़ियों पर ये झंडियां लग जाएंगी। विधायकों को हालांकि अभी विधानसभा से एमएलए लिखा स्टीकर जारी किया है, जो गाड़ियों के शीशे पर लगा है। पुलिस कर्मचारी हो या अन्य कोई, इस पर जल्दी नजर नहीं जाती। इसलिए कई उन्हें पार्किंग से लेकर रास्ते तक में रोक लिया जाता है। इससे कई बार विधायकों व पुलिस की बहस होने की खबरें भी आती रहती हैं। विधायकों ने पहचान के लिए झंडी की मांग थी। इसके अलावा गाड़ी की मांग भी की जाती रही है, जिसके लिए सरकार इनकार कर चुकी है। पुलिस अधिकारियों से लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की गाड़ियों आगे...