Skip to main content

स्वीपिंग मशीन को फील्ड में उतारा, 10 घंटे में 30 किलोमीटर तक करेगी सफाई

शहर की सफाई के लिए आई ऑटोमेटिक स्वीपिंग मशीन को सड़क पर उतार दिया गया है। भाजपा विधायक विनोद भयाना ने नारियल फोड़कर मशीन को सफाई के लिए रवाना किया। यह मशीन शहर के अंदर के हाईवे, काली देवी रोड, भगत सिंह मार्ग सहित अन्य चौड़े मार्गों पर सफाई करेगी। मशीन पर कुल 76 लाख रुपए की लागत आई है। यह मशीन हर रोज 10 से 12 घंटे में 30 से 35 किलोमीटर तक के क्षेत्र में सफाई कर सकती है।


मशीन की विशेष बात यह है कि यह एक समय में 80 सफाई कर्मचारियों जितना काम कर सकती है। शहर में रात के समय मुख्य मार्गों पर इस मशीन से सफाई करवाई जाएगी। जब लोग रात के समय सो रहे होंगे, तब यह मशीन अपना काम करेगी। जिन गलियों व बाजारों में यह मशीन नहीं पहुंच सकती, वहां कर्मियों से सफाई कराई जाएगी।

माह का खर्च ~4.70 लाख : दिल्ली की वीएन इंजीनयरिंग कंपनी 4 लाख 70 हजार रुपये प्रति माह के हिसाब से मशीन को मैनेज करेगी। परिषद का कंपनी से 5 साल का कांट्रेक्ट हुआ है। किसी रोड पर धूल ज्यादा है तो वहां पहले पानी का छिड़काव कर मशीन से सफाई करवाई जाएगी। छिड़काव मशीन से ही होगा।

सेनिटाइजेशन में भी काम देगी मशीन

इस मशीन को सेनिटाइजेशन के लिए भी प्रयोग में लाया जाएगा। मशीन में 800 लीटर का टैंक है। जिससे बाजार में दोनों तरफ सेनिटाइजेशन के लिए प्रयोग में लाया जा सकता है।

^शहर को क्लीन व ग्रीन बनाना मेरा ड्रीम प्रोजेक्ट है। जल्द ही क्लीन हांसी व ग्रीन हांसी का यह प्रोजेक्ट पूरा होने वाला है। इस अभियान के तहत अब शहर की सड़कों की सफाई ऑटोमेटिक स्वीपिंग मशीन से होगी।’’ -विनोद भयाना, विधायक।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Landing sweeping machine in field, will clean up to 30 km in 10 hours


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MdxXvx

Popular posts from this blog

प्रशासन ने कर्णलेक पर लगाया नाका, देर रात किसानों ने डाला समानाबाहू में पड़ाव, करनाल से कुरुक्षेत्र तक लगा जाम

26 व 27 नवंबर को किसानों के प्रस्तावित दिल्ली चलो आंदोलन को लेकर जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। हाईवे से लेकर विभिन्न सड़कों पर फोर्स तैनात कर दी गई है और नाके लगा दिए गए हैं। देर शाम अचानक किसानों के पहुंचने की सूचना से प्रशासन को अपनी व्यवस्था में कई परिवर्तन करना पड़ा। करनाल से कुरुक्षेत्र तक जाम लग गया। सर्विस लाइन और जीटी रोड पर वाहन फंसे रहे। देर रात को किसानों ने समानाबाहू में पड़ाव डाला। वहीं पर कुरुक्षेत्र के गुरुद्वारा साहिब से उनके लिए लंगर आया। परिवर्तित व्यवस्था के अनुसार प्रशासन ने कर्णलेक पर नाका लगाया है। वहां पत्थर के बैरिकेड्स और बजरी भरे ट्रक खड़े कर दिए हैं। सर्विस लेन पर भी बैरिकेडिंग की गई है। इस ओर आने वाले ट्रैफिक को इंद्री और लाडवा से निकाला जा रहा है। निगदू और तरावड़ी के गांवों से भी ट्रैफिक को निकाला गया। करनाल निर्मल कुटिया चौक से लेकर नीलोखेड़ी तक जीटी रोड पर जाम जैसी स्थिति रही। सर्विस लेन पर जगह-जगह रास्तों पर पुलिस की डयूटी लगाई गई है। देर शाम आंदोलन जा रहे किसानों ने पिपली गांव में रात रुकने के बजाय करनाल में रुकने का फैसला किया। किसानों को रोकने के ल...

घटिया क्वालिटी का चावल मंगवाने वाले राइस मिलर को सात दिन बाद भी नहीं पकड़ पाई पुलिस

रत्तक रोड स्थित बांके बिहारी धर्मकांटे पर 21 नवंबर को सीएम फ्लाइंग और फूड सप्लाई की टीम द्वारा यूपी और बिहार से आए घटिया क्वालिटी के चावल के दो ट्राले पकड़े गए थे। इस मामले में 7 दिन बीतने के बाद भी पुलिस बिहार से चावल मंगवाने वाले बीजी ओवरसीज के मालिक पंकज गर्ग और करनाल के आढ़ती को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि पुलिस मामले में हर पहलू पर जांच करने की बात कह रही है। पुलिस द्वारा दोनों मुख्य अ‌ारोपियों की गिरफ्तारी न करना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है। वहीं पुलिस बिहार से चावल लाने वाले ट्राला चालक शहरयान वासी गाजियाबाद को कोर्ट में पेश कर जेल भेज चुकी है। जबकि करनाल की दुकान नंबर 118 के मालिक द्वारा फर्जी कागजात तैयार करके असंध के बीजी ओवरसीज राइस मिल उपलाना में चावल भेजा गया था। लेकिन चावल भेजने वाला करनाल निवासी आढ़ती व मिल का मालिक पंकज गर्ग दोनों पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। फिर भी पुलिस की कार्रवाई ढीली चल रही है। बिहार से आए चावल के ट्राले के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया हुआ है। पुलिस मामले की हर एंगल...