Skip to main content

एक साथ मिले 19 संक्रमित, दिल्ली बॉर्डर से ई-पास वालों की ही हुई हरियाणा में एंट्री

क्षेत्र में कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शुक्रवार को सोनीपत 19 नए संक्रमित मरीज मिले। अब सोनीपत में कुल मरीजों की संख्या 199 पर पहुंच गई है। चिंता की बात यह है कि पीएम आवास पर ड्यूटी पर तैनात रहा शहर की शिव कॉलोनी का बीएसएफ जवान भी कोरोना संक्रमित मिला है। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि की है। यह जवान पांच दिन पहले ही सोनीपत अपने घर वापस आया था। कोरोना के लक्षण होने के कारण उसने अपना टेस्ट करवाया, जिसकी रिपोर्ट में वह कोरोना संक्रमित पाया गया है। जबकि पीओ स्टाफ में कार्यरत एक ओर जवान संक्रमित मिला। दो दिन पहले इस स्टाफ का जवान संक्रमित मिला था। शुक्रवार को दिल्ली बॉर्डर पर ई-पास दिखाने वालों की ही हरियाणा में एंट्री हो सकी।


कोरोना के बढ़ते मामलों में से ज्यादातर का संपर्क दिल्ली से है। दिल्ली में जॉब करने वाले पुलिस कर्मचारी , हेल्थ कर्मचारी व अन्य स्टाफ संक्रमित मिल रहा है। जबकि इनके के सम्पर्क में आए इनके परिजन भी संक्रमित मिले। लॉकडाउन में राहत देने के बाद दिल्ली बॉर्डर पर नरमी दे दी गई थी। जिसके चलते सोनीपत में कोरोना ने रफ्तार पकड़ ली। अब फिर से दिल्ली बॉर्डर फिर से सख्ती शुरू की गई है। शुक्रवार को सोनीपत पुलिस ने उन्हीं लोगों को बॉर्डर क्रोस करने दिया, जो पास लिए हुए थे। यहीं नहीं डीसी श्यामलाल पूनिया ने खुद बॉर्डर पर जांच की।

दिल्ली में जॉब करने वालों की सैंपलिंग शुरू
डॉक्टर गीता ने बताया दिल्ली में जॉब करने वालों की सैंपलिंग शुरू कर दी है। राई एरिया में 49 लोगों के सैंपल लिए गए। बता दे दिल्ली व अन्य जगह पर जॉब करने वाले करीब 2700 कर्मचारी चिन्हित किए गए हैं। शनिवार को राई व कुंडली थाने में सैंपलिंग की जाएगी।

पास वाले ही आएंगे सोनीपत

दिल्ली बॉर्डर पर चौकसी बढ़ा दी है। स्पेशल नाके लगाकर शुक्रवार को जांच की गई। जो लोग पास दिखा सके उन्हें ही दिल्ली से हरियाणा में आने दिया गया। बॉर्डर पर फोर्स भी बढ़ा दी है। जश्नदीप रन्धावा, एसपी सोनीपत।

सजग रहिए : इन जगहों पर मिले मरीज

  • पटेल नगर का 32 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव आई है। वह दिल्ली सरकार का कर्मचारी है।
  • तारा नगर में 19 वर्षीय युवक भी संक्रमित मिला है। युवक व्यवसायी है।
  • मयूर विहार में 54 वर्षीय मां 34 साल के बेटा पॉजिटिव मिला। महिला गृहिणी है तथा युवक लेबोरेट्री में कार्यरत है। 25 मई को जोधपुर से आए थे।
  • शिव कालोनी में एक 45 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। यह बीएसएफ में कार्यरत है। बताया जा रहा है कि यह पीएम आवास पर तैनात था।
  • माडल टाउन में भी एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया है।
  • छोटूराम चौक निवासी एक 57 वर्षीय बुजुर्ग भी कोरोना संक्रमित मिले हैं, जो कि हरियाणा पुलिस के कर्मचारी हैं।
  • सारंग रोड स्थित भीम नगर निवासी 34 वर्षीय एक युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
  • अशोक विहार में भी एक 34 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला है, जो कि दिल्ली पुलिस के कर्मचारी हैं।

ग्रामीण क्षेत्र में पाये गए नए मामले

  • कुंडली का 27 वर्षीय संक्रमित युवक नाथूपुर औद्योगिक क्षेत्र की बैरिंग कंपनी में कार्यरत है।
  • जाखौली का 28 वर्षीय पॉजिटिव युवक भी नाथूपुर स्थित बैरिंग कंपनी का कर्मचारी है।
  • नाथूपुर गांव में भी 37 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है।
  • सबोली गांव में एक 65 वर्षीय वृद्ध कोरोना संक्रमित मिला है।
  • राई में भी एक 38 वर्षीय युवक कोरोना वायरस से पीडि़त मिला है।
  • बिधलान में 42 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
  • गढ़ी उजाले खां में एक 39 वर्षीय युवक संक्रमित मिला।
  • खेड़ी गुर्जर की 65 वर्षीय वृद्ध महिला संक्रमित मिली है।
  • बीपीएस मेडिकल कालेज की 32 वर्षीय स्टाफ नर्स की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
  • वार्ड नंबर 10 खरखोदा की महिला कोरोना संक्रमित मिली है।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
19 infected together, only e-passers from Delhi border entered Haryana


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gwZVR3

Popular posts from this blog

घटिया क्वालिटी का चावल मंगवाने वाले राइस मिलर को सात दिन बाद भी नहीं पकड़ पाई पुलिस

रत्तक रोड स्थित बांके बिहारी धर्मकांटे पर 21 नवंबर को सीएम फ्लाइंग और फूड सप्लाई की टीम द्वारा यूपी और बिहार से आए घटिया क्वालिटी के चावल के दो ट्राले पकड़े गए थे। इस मामले में 7 दिन बीतने के बाद भी पुलिस बिहार से चावल मंगवाने वाले बीजी ओवरसीज के मालिक पंकज गर्ग और करनाल के आढ़ती को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि पुलिस मामले में हर पहलू पर जांच करने की बात कह रही है। पुलिस द्वारा दोनों मुख्य अ‌ारोपियों की गिरफ्तारी न करना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है। वहीं पुलिस बिहार से चावल लाने वाले ट्राला चालक शहरयान वासी गाजियाबाद को कोर्ट में पेश कर जेल भेज चुकी है। जबकि करनाल की दुकान नंबर 118 के मालिक द्वारा फर्जी कागजात तैयार करके असंध के बीजी ओवरसीज राइस मिल उपलाना में चावल भेजा गया था। लेकिन चावल भेजने वाला करनाल निवासी आढ़ती व मिल का मालिक पंकज गर्ग दोनों पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। फिर भी पुलिस की कार्रवाई ढीली चल रही है। बिहार से आए चावल के ट्राले के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया हुआ है। पुलिस मामले की हर एंगल...

प्रशासन ने कर्णलेक पर लगाया नाका, देर रात किसानों ने डाला समानाबाहू में पड़ाव, करनाल से कुरुक्षेत्र तक लगा जाम

26 व 27 नवंबर को किसानों के प्रस्तावित दिल्ली चलो आंदोलन को लेकर जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। हाईवे से लेकर विभिन्न सड़कों पर फोर्स तैनात कर दी गई है और नाके लगा दिए गए हैं। देर शाम अचानक किसानों के पहुंचने की सूचना से प्रशासन को अपनी व्यवस्था में कई परिवर्तन करना पड़ा। करनाल से कुरुक्षेत्र तक जाम लग गया। सर्विस लाइन और जीटी रोड पर वाहन फंसे रहे। देर रात को किसानों ने समानाबाहू में पड़ाव डाला। वहीं पर कुरुक्षेत्र के गुरुद्वारा साहिब से उनके लिए लंगर आया। परिवर्तित व्यवस्था के अनुसार प्रशासन ने कर्णलेक पर नाका लगाया है। वहां पत्थर के बैरिकेड्स और बजरी भरे ट्रक खड़े कर दिए हैं। सर्विस लेन पर भी बैरिकेडिंग की गई है। इस ओर आने वाले ट्रैफिक को इंद्री और लाडवा से निकाला जा रहा है। निगदू और तरावड़ी के गांवों से भी ट्रैफिक को निकाला गया। करनाल निर्मल कुटिया चौक से लेकर नीलोखेड़ी तक जीटी रोड पर जाम जैसी स्थिति रही। सर्विस लेन पर जगह-जगह रास्तों पर पुलिस की डयूटी लगाई गई है। देर शाम आंदोलन जा रहे किसानों ने पिपली गांव में रात रुकने के बजाय करनाल में रुकने का फैसला किया। किसानों को रोकने के ल...