Skip to main content

मार्केट कमेटी के एक्सईएन के लिए डीसी ने भिजवाया पुलिस के हाथों केक

पुलिस विभाग के कर्मचारी तथा अधिकारी योद्धा की तरह लोगों की सुरक्षा के लिए ड्यूटी कर रहे हैं। कोरोना वायरस की आपदा के समय एक सामाजिक मिसाल भी कायम कर रहे हैं। कुरुक्षेत्र पुलिस के जवान प्रतिदिन ऐसे लोगों के घरों में अचानक पहुंच कर उन्हें आश्चर्यचकित करते हैं, जिनके बच्चे विदेश में बसे हुए हैं। ऐसे बुजुर्ग अकेले घरों में रह रहे हैं। ऐसे लोगों के जन्मदिन या विवाह की वर्षगांठ के पल मनाने पुलिस वाले पहुंचते हैं तो वे खुद भी आश्चर्य में पड़ जाते हैं। ऐसे ही सेक्टर-सात चौकी प्रभारी रमनदीप कौर अपनी टीम के साथ पूर्व पुलिस अधिकारी प्रधान सिंह कंग के घर पहुंची।
पहले पूछताछ-फिर केक देकर चौकाया : पुलिस अंदाज में पूछताछ की कि आपके घर में कोई विदेश से तो नहीं आया है। अगर कोई विदेश से आया है तो बताएं। प्रधान सिंह ने बताया कि कोई नहीं आया है। वह और उनकी धर्मपत्नी अकेले रहते हैं। इसी समय अचानक छिप कर खड़े पुलिस कर्मचारी को अधिकारी ने इशारा किया और प्रधान सिंह के सामने केक आ गया। सभी ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। प्रधान सिंह ने हैरान होकर पूछा कि उन्हें कैसे पता चला कि आज उनका जन्मदिन है। तब रमनदीप कौर ने कहा कि लॉकडाउन के समय में वे इस तरह के लोगों का जन्मदिन मना रहे हैं, जिनके बच्चे विदेश में हैं। बुजुर्ग अकेले घरों में रहते हैं। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि कोरोना संक्रमण से बचने के लिए घरों से कम निकलें तथा लॉकडाउन के नियमों का पालन करें। प्रधान सिंह ने भी पुलिस के काम की सराहना करते हुए कहा कि लॉकडाउन के दौरान पुलिस के प्रति लोगों की विचारधारा भी बदली है। लोगों का भी मानना है कि पुलिस उनके साथ है। देशभर की पुलिस सराहनीय कार्य कर रही है। पुलिस को देखकर लगता है कि ये उनके परिवार के सदस्य हैं। लोगों को भी पुलिस कर्मचारियों का सहयोग करना चाहिए। ्रशासन का प्रयास है कि आमजन के साथ-साथ किसी अधिकारी व कर्मचारी को भी किसी प्रकार की परेशानी न आए। ऐसे ही कमेटी में कार्यकारी अभियंता के पद पर कार्यरत भूपेन्द्र सिंह के जन्मदिन पर पुलिस केक लेकर पहुंची। डीसी धीरेंद्र खड़गटा को जब पता चला कि एक्सईएन भूपेंद्र सिंह का जन्मदिन है। वहीं लॉकडाउन के शेड्यूल के तहत बेकरी की दुकानें बंद हैं तो उन्होंने पुलिस की मदद से केक का इंतजाम कराया। इसके बाद सेक्टर पांच स्थित उनके घर पर भिजवाया। यह तोहफा पाकर भूपेंद्र भी भावुक हो गए। यही नहीं उनकी इसी माह 31 मई को रिटायरमेंट भी है। जब पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी केक लेकर उनके निवास पर पहुंचे तो भूपेन्द्र सिंह की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने डीसी धीरेन्द्र खड़गटा व एसपी आस्था मोदी का आभार भी जताया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2YFPbch

Popular posts from this blog

प्रशासन ने कर्णलेक पर लगाया नाका, देर रात किसानों ने डाला समानाबाहू में पड़ाव, करनाल से कुरुक्षेत्र तक लगा जाम

26 व 27 नवंबर को किसानों के प्रस्तावित दिल्ली चलो आंदोलन को लेकर जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है। हाईवे से लेकर विभिन्न सड़कों पर फोर्स तैनात कर दी गई है और नाके लगा दिए गए हैं। देर शाम अचानक किसानों के पहुंचने की सूचना से प्रशासन को अपनी व्यवस्था में कई परिवर्तन करना पड़ा। करनाल से कुरुक्षेत्र तक जाम लग गया। सर्विस लाइन और जीटी रोड पर वाहन फंसे रहे। देर रात को किसानों ने समानाबाहू में पड़ाव डाला। वहीं पर कुरुक्षेत्र के गुरुद्वारा साहिब से उनके लिए लंगर आया। परिवर्तित व्यवस्था के अनुसार प्रशासन ने कर्णलेक पर नाका लगाया है। वहां पत्थर के बैरिकेड्स और बजरी भरे ट्रक खड़े कर दिए हैं। सर्विस लेन पर भी बैरिकेडिंग की गई है। इस ओर आने वाले ट्रैफिक को इंद्री और लाडवा से निकाला जा रहा है। निगदू और तरावड़ी के गांवों से भी ट्रैफिक को निकाला गया। करनाल निर्मल कुटिया चौक से लेकर नीलोखेड़ी तक जीटी रोड पर जाम जैसी स्थिति रही। सर्विस लेन पर जगह-जगह रास्तों पर पुलिस की डयूटी लगाई गई है। देर शाम आंदोलन जा रहे किसानों ने पिपली गांव में रात रुकने के बजाय करनाल में रुकने का फैसला किया। किसानों को रोकने के ल...

घटिया क्वालिटी का चावल मंगवाने वाले राइस मिलर को सात दिन बाद भी नहीं पकड़ पाई पुलिस

रत्तक रोड स्थित बांके बिहारी धर्मकांटे पर 21 नवंबर को सीएम फ्लाइंग और फूड सप्लाई की टीम द्वारा यूपी और बिहार से आए घटिया क्वालिटी के चावल के दो ट्राले पकड़े गए थे। इस मामले में 7 दिन बीतने के बाद भी पुलिस बिहार से चावल मंगवाने वाले बीजी ओवरसीज के मालिक पंकज गर्ग और करनाल के आढ़ती को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। हालांकि पुलिस मामले में हर पहलू पर जांच करने की बात कह रही है। पुलिस द्वारा दोनों मुख्य अ‌ारोपियों की गिरफ्तारी न करना पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाता है। वहीं पुलिस बिहार से चावल लाने वाले ट्राला चालक शहरयान वासी गाजियाबाद को कोर्ट में पेश कर जेल भेज चुकी है। जबकि करनाल की दुकान नंबर 118 के मालिक द्वारा फर्जी कागजात तैयार करके असंध के बीजी ओवरसीज राइस मिल उपलाना में चावल भेजा गया था। लेकिन चावल भेजने वाला करनाल निवासी आढ़ती व मिल का मालिक पंकज गर्ग दोनों पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। फिर भी पुलिस की कार्रवाई ढीली चल रही है। बिहार से आए चावल के ट्राले के मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया हुआ है। पुलिस मामले की हर एंगल...